अन्ना हजारे भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक है | वे एक सामाजिक कार्यकर्त्ता है | उनका जन्म 15 जून 1938 को महाराष्ट्र के अहमद नगर के भिंगर कस्बे में हुआ | उनका असली नाम किशन बाबुराव हजारे है |
उन्होंने जीवन भर अविवाहित रहने का संकल्प सन 1970 में लिया | उन्होंने अपनी जमीं बच्चों के छात्रावास के लिए दान दे दी |
1. प्रमुख कार्य
अन्ना हजारे ने 1975 से सुखा प्रभावित रालेगांव सिद्धि में काम शुरू किया | वर्षा जल संग्रह , सौर ऊर्जा , बायो गैस का प्रयोग और पवन ऊर्जा के उपयोग से गाँव को स्वावलंबी और समृद्ध बना दिया | उन्होंने महाराष्ट्र में सूचना के अधिकार के लिए 12 दिन के लिए भूख हरताल की और सूचना का अधिकार बनवाया | आज वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन कर रहे है |
2. सम्मान
- पदम् श्री (1990)
- पदम् विभूषण (1992)
- गोदावरी गौरव पुरुस्कार (1996)
- गैन्ट्स इंटरनेशनल अवार्ड (1996)
- महावीर पुरुस्कार (1997)
- केयर इंडिया अवार्ड (1998)
- दिवालिबें मेहता अवार्ड (1999)
अधिक जानकारी की लिए अन्ना हजारे पर क्लिक करे |